VIDEO: सोनम कपूर के हाथों में लगी मेहँदी, दुल्हे के गले में हाथ डाल किया डांस

मेहँदी पर आनंद के साथ दिखा सोनम का रोमांटिक अंदाज़, देखिये VIDEO

  |     |     |     |   Published 
VIDEO: सोनम कपूर के हाथों में लगी मेहँदी, दुल्हे के गले में हाथ डाल किया डांस
मेहँदी पर आनंद के साथ दिखा सोनम का रोमांटिक अंदाज़, देखिये VIDEO

मीडिया में इन दिनों सोनम कपूर की शादी की एक एक खबरें छायीं हुई हैं| रविवार शाम को सोनम कपूर की मेहँदी रक्खी गयी थी| सोनम कपूर की मेहँदी की फ़ोटोज़ और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| सोनम कपूर के साथ शादी की सभी रस्मों में आनंद आहूजा भी नज़र आ रहे हैं| एक वीडियो सामने आया है जिसमें आनंद आहूजा और सोनम कपूर एक दुसरे के गले में हाथ डालकर डांस कर रहे हैं| यहाँ देखिये कैसे आनंद के गले में डाल कर रही हैं डांस –

 

आपको बता दें सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है। सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त है।

खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है।

कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply