श्रीदेवी के पुनर्जन्म का दावा करने वाला विडियो हो रहा वायरल

जानें क्यों किया जा रहा है ऐसा दावा

  |     |     |     |   Published 
श्रीदेवी के पुनर्जन्म का दावा करने वाला विडियो हो रहा वायरल
जानें क्यों किया जा रहा है ऐसा दावा

श्रीदेवी ने हाल में ही दुनियां को अलविदा कह दिया| हालाँकि उनके जाने के बाद अब एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि ये श्रीदेवी का पुनर्जन्म है| आपको बता दें दावा किया जा रहा है कि इस बच्ची का चेहरा श्रीदेवी से मिलता जुलता हुआ है|

लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि यह विडियो श्रीदेवी की मौत से पहले ही युट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था| हालाँकि साउथ के टीवी चैनल की माने तो यह श्रीदेवी का पुनर्जन्म है| यहाँ देखिये यह विडियो-

आपको बता दें यह विडियो बहुत ही वायरल हो गया है| लोग नए-नए कयास लगा रहे है| हालाँकि इसे देखकर आप क्या कहना चाहेंगे नीचे कमेंट्स में बताये|

श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी| इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 50 साल तक राज़ किया और 300 फिल्में की| श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा है कि अभी भी लोग हैरान है| अचानक शनिवार देर रात उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ| हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि कर दी है| हाल में ही श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी| सभी परिवार वाले लौट आये लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया| इसके बाद उनकी मौत की खबर शनिवार देर रात को आई|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply