अनसुलझे रहस्यः सुपरमॉडल विवेका बाबाजी को नाम, शोहरत सब कुछ मिला जो उनके किस्मत में नहीं था वो था इश्क, वीडियो

विवेका बाबाजी (Viveka Babajee) ने कामसूत्र (Kamasutra) कंडोम का एक एड कर सनसनी मचा दी थी। 25 जून, 2010 को मुंबई स्थित अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। विवेका के परिजनों ने उनके बॉयफ्रेंड गौतम वोरा (Gautam Vora) को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

90 के दशक में एक सुपरमॉडल ने ‘कामसूत्र’ कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा दी थी। उस सुपरमॉडल का नाम था विवेका बाबाजी (Viveka Babajee Photos). 27 मई, 1973 को हैदराबाद में विवेका का जन्म हुआ था। उन्होंने मॉरीशस में रहकर अपनी पढ़ाई की थी। कुदरत की नेमत ने विवेका को बेहद खूबसूरती से नवाजा था। यही वजह थी कि विवेका की मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी दिलचस्पी थी।

विवेका बाबाजी (Viveka Babajee Video) ने अपने दिल की सुनी और किस्मत ने उनका साथ दिया। साल 1993 में उन्होंने मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया। इस समय तक विवेका ग्लैमर इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी थीं। उनके पास कई बड़ी कंपनियों के मॉडलिंग असाइनमेंट्स थे। विवेका की अगली मंजिल बॉलीवुड इंडस्ट्री थी।

‘ये कैसी मोहब्बत’ फिल्म से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

विवेका बाबाजी (Viveka Babajee Films) ने साल 2002 में ‘ये कैसी मोहब्बत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। विवेका ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया था। कुल मिलाकर नाम, पैसा और शोहरत सब उनकी हाथों की लकीरों में था, लेकिन कुछ नहीं था तो वो था इश्क। पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से उन्हें प्यार हो गया। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे। विवेका गौतम से शादी करना चाहती थीं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।