Video: तैमुर अली खान को नहीं भाया नया प्ले स्कूल, माँ करीना को देख करने लगे ज़िद

तैमुर अली खान को नहीं पसंद आया अपना नया प्ले स्कूल देखिये कैसे की ज़िद

तैमुर अली खान को नहीं पसंद आया अपना नया प्ले स्कूल देखिये कैसे की ज़िद

तैमुर अली खान आजकल नए प्ले स्कूल में जाने लगे हैं| अभी हाल में ही करीना कपूर खान और अपनी नैनी के साथ वो नए प्ले स्कूल में जा रहे थे हालाँकि वो अन्दर जाने से पहले बहुत ही जोर से चिल्लाने लगे| इसके बाद आगे जाकर वो गिर गए| तैमुर की ये जिद किसी ने अपने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया| ऐसे में ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है| यहाँ देखिये तैमुर अली खान का ये वीडियो-

आपको बता दें तैमुर अली खान पिछले कुछ दिनों से नए प्ले स्कूल में जा रहे थे हालाँकि अब उनकी माँ करीना ने उनका स्कूल बदल दिया है| करीना कपूर खान इस वीडियो में ब्लैक एंड वाइट टॉप में नज़र आ रही हैं| इससे पहले तैमुर अली खान का नया हेयरस्टाइल भी बहुत पॉपुलर हुआ था| तैमुर अली खान के बारे में अब जो नई ख़बर आई है वो ये है कि वो सैफ अली खान को अब्बा कहकर बुलाते हैं|

तैमुर अली खान जहाँ भी जाते हैं पैपराजी उन्हें फॉलो करती है| और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है| अब ऐसे में उनका ये वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है| आपको बता दें तैमुर भी कैमरे को देखते ही पोज़ देना शुरू कर देते हैं|

हालाँकि कई बार ऐसा होता है जब करीना कपूर खान तैमुर की तस्वीरें खींचे जाने पर परेशान हो जाती है| हालाँकि करीना का कहना है कि वी इसे रोक नहीं सकती| लेकिन उन्हें लगता है कि कभी-कभी ज्यादा हो जाता है| लेकिन उन्हें ये अच्छा लगता है कि फोटोग्राफर्स तैमुर की तस्वीरें लेते वक्त बहुत ही अग्रेसिव नहीं होते बल्कि बहुत प्यार से क्लिक करते हैं जो बात उन्हें अच्छी लगती है|

फिल्म की बात करें तो जल्द ही करीना कपूर खान सोनम कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में नज़र आने वाली है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।