अक्टूबर का पहला गाना ठहर जा रिलीज, वरुण और बनिता के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री

ठहर जा में दिखा वरुण और बनिता का आंखों- आंखों वाला प्यार

  |     |     |     |   Published 
अक्टूबर का पहला गाना ठहर जा रिलीज, वरुण और बनिता के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री
ठहर जा में दिखा वरुण और बनिता का आंखों- आंखों वाला प्यार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म अक्टूबर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ बनिता संधु लीड रोल में नजर आएंगी। बनिता इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शूजीत सरकार के निर्देशन में बनीं फिल्म अक्टूबर का आज पहला गाना ‘ठहर जा’ रिलीज कर दिया है। इससे पहले बीते दिन वरुण ने गाने का टीजर रिलीज किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने गाया है। फिल्म का पहला गाना ठहर जा वरुण धवन और अभिनेत्री बनिता संधु पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है। फिल्म के गाने का टीजर खुद मंगलवार को वरुण धवन ने शेयर किया था और फिल्म के गाने की रिलीज डेट की जानकारी भी दी थी।

‘अक्टूबर’ फिल्म का गाना ‘ठहर जा’ एक रोमांटिक गाना है। गाना दो लोगों के बीच के रिश्ते पर आधारित है। गाने में बनीता वरुण को चोरी-चोरी देखती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं वरुण धवन अपने काम में बिजी रहते हैं। फिल्म में वरुण ने एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जिसे यह पता नहीं होता कि वह जहां पर काम करता है वहां पर एक लड़की उसे पसंद करती है। वरुण को बाद में अपने दोस्तों से यह बात पता चलती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब अभिनेत्री बनिता कोमा में चली जाती हैं।

बता दे कि, यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार है जब वरुण धवन और बनिता सिंधू की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। वही, वरुण, आखिरी बार फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐेसे में फैंस को वरुण की इस फिल्म का भी कापी बेसब्री से इंतजार है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply