मिस्ट्री गर्ल को KISS करते दिखे मास्टरमाइंड, क्या हैं रिलेशनशिप में?

विकास गुप्ता की लाइफ में कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

विकास गुप्ता की लाइफ में कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

बिग बॉस के घर में बना एक मास्टरमाइंड वो थे विकास गुप्ता| विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर में शायद एक नयी शुरुआत की थी जहाँ उन्हें एकदम अलग पहचान ही बना थी लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उन्हें लिए ये घर एक नई इमेज लेकर आएगा| अब जब वो बिग बॉस के घर से बाहर हैं तो उन्हें एक लड़की के साथ देखा गया| कभी वो उसके साथ हाथ पकड़ के तो कभी किस करते हुए फोटोज क्लिक करते हुए नज़र आ रहे हैं जिसके बाद ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो रिलेशनशिप में है| यहाँ देखए ये विडियो-

ऐसा रहा था बिग बॉस में विकास गुप्ता का सफ़र –

शिल्पा विकास की लड़ाई

बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही विकास गुप्ता के साथ शिल्पा शिन्दे भिड़ी और दोनों में हुई खूब लड़ाइयाँ| दरअसल शिल्पा शिंदे ने विकास पर ये ब्लेम लगाया कि उनकी वजह से ही उन्हें भाभीजी घर पर हैं से बाहर किया गया था| जिस वजह से वो बिग बॉस के घर में विकास का रहना बहुत ही मुश्किल बना दिया था| विकास गुप्ता भी शिल्पा शिंदे से बहुत भिड़े| कई बार ऐसा हो जाता था कि विकास बाथरूम में जाकर बहुत देर तक रोते रहते थे| लेकिन शिल्पा शिंदे ने इसके बाद भी उन्हें परेशान करना ज़ारी रक्खा|

विकास आकाश की लड़ाई

विकास और आकाश की लड़ाई भी बिग बॉस में बवाल मचा दिया क्योंकि शुरू-शुरू में आकाश ददलानी ने विकास की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया था| कि क्या वो गे हैं? इसपर विकास ने आकाश को बताया था कि वो कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन उनकी सेक्सुअलिटी क्या है वो उसे बताना पसंद नहीं करते| और आकाश को उनसे ये सवाल कभी नहीं पूछना चाहिए था| लेकिन आकाश नहीं रुके और दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई जिसके झगडे में पड़कर प्रियंक शर्मा को बाहर होना पड़ा| और विकास इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते थे|

जब विकास ने दो बार बिग बॉस के घर से भागने की कोशिश की

शिल्पा से परेशान होकर विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर से दो बार भागने की कोशिश की थी| उन्होंने बिग बॉस की छत पर चढ़ने की कोशिश की थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और उन्हें बिग बॉस की डांट सुननी पड़ी

शिल्पा विकास का प्यार

इधर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच की लड़ाई पांचवें हफ्ते तक भी चलती रही| लेकिन जब विकास को पता चला कि वो शिल्पा शिंदे से लड़ नहीं सकते तो उन्होंने शिल्पा शिंदे से दोस्ती करने का फैसला किया| उन्हें शिल्पा शिंदे को हग और किस करते हुए देखा गया| और दोनो में नार्मल बातचीत होने लगी| शो में दोनों के बीच का जो रिश्ता था उससे ये बात साफ़ थी कि दोनों एक दुसरे की इज्जत करते हैं और एक दुसरे को सपोर्ट करते हैं| जब भी विकास से पूछा गया कि वो टॉप पर किसे देखते हैं तो उनोने शिल्पा शिंदे का नाम लिया|

मिला मास्टरमाइंड का नाम

बिग बॉस के घर में विकास को मास्टरमाइंड का नाम मिला| क्योंकि हर टास्क को वो बहुत ही सूझ-बुझ के साथ किया करते थे| विकास ने बिग बॉस के घर में 20 से भी ज्यादा टास्क अकेले जीता है| और हर टास्क में वो अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया करते थे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।